हड़कंप::हरिद्वार के होटलों की गई चेकिंग,होटल संचालकों में मचा हड़कंप
![]()
हरिद्वार के होटलों की गई चेकिंग,होटल संचालकों में मचा हड़कंप
Tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार में देर शाम यहां पर शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा और गंगा दशहरा निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दृष्टिगत हरिद्वार नगर क्षेत्र में एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार क्षेत्र के रेलवे स्टेशन बस स्टेशन के साथ-साथ आस पास के विभिन्न होटल की चेकिंग भौतिक सत्यापन किए गए जिसमें कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ कार्यवाही करते हुए सभी होटल संचलको को बिना वैधानिक पहचान पत्र व संदिग्ध व्यक्ति को कमरा देने पर की जाने वाली वैधानिक कार्यवाही की जानकारी दी गई।

उन्होंने कहा है कि यदि विदेशी नागरिक द्वारा कमरा किराए पर लिया जाता है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय कोतवाली/थाने को दे और संदिग्ध व्यक्तियों पर शक होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई अमल लाई जा सके।

टीम ने संदिग्ध महिलाओं पुरुष की मिल रही चौंक चौराहों रेलवे स्टेशन बस स्टेशन पर असामाजिक गतिविधियों की शिकायतों पर सख्त रुख अपनाते हुए छापेमारी की कार्यवाही की गई जो लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रकार की कही से असामाजिक गतिविधियों में संलिप्तता मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट हरिद्वार के प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह,उप निरीक्षक राखी रावत,उप निरीक्षक सुनील पंत,हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, कांस्टेबल जयराज,दीपक चंद आदि सामिल रहे।

ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
हरिओम सरस्वती पब्लिक स्कूल धनौरी के विद्यार्थियों का सीबीआरआई रुड़की में शैक्षणिक भ्रमण,विज्ञान व तकनीक से रूबरू हुए छात्र
खानपुर पुलिस का नशे पर करारा प्रहार, 05 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार
एल्टीमेटम::दरगाह क्षेत्र में मिलावटी और नशीली सामग्री पर सख़्ती, सीईओ मोहम्मद आरिफ का अल्टीमेटम — वर्ना एक हफ्ते बाद होगी कड़ी कार्रवाई
गौकशी मामले का खुलासा:फरार चल रहे 4 आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार