चेकिंग के दौरान गांजा सप्लायर सुमंगलम कुमार गिरफ्तार,10 किलो माल बरामद
![]()
चेकिंग के दौरान गांजा सप्लायर सुमंगलम कुमार गिरफ्तार,10 किलो माल बरामद
tahalka1news
हरिद्वार । जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। नियमित वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर 10.64 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुमंगलम कुमार पुत्र संतोष मिस्त्री, निवासी चंडी घाट श्यामपुर के रूप में हुई है।बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर नशे के नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।
एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर पूर्ण विराम लगाने के लिए पुलिस की लगातार ताबड़-तोड़ कार्रवाई जारी है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि ऐसे अवैध कार्यों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के जाल से मुक्त किया जा सके

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल