21 किलो गांजे के नशा तस्कर जगदीश गिरफ्तार,मुरादाबाद से लाकर हरिद्वार में करने आया था सप्लाई
![]()
21 किलो गांजे के नशा तस्कर जगदीश गिरफ्तार,मुरादाबाद से लाकर हरिद्वार में करने आया था सप्लाई
tahalka1news
हरिद्वार । एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन में चल रही नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत ज्वालापुर पुलिस व एएनटीएफ (Anti Narcotics Task Force) की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है।
टीम ने एक गांजा नशा तस्कर को 21 किलो 700 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नशा तस्कर ने अपना नाम जगदीश पुत्र सुरेश निवासी आदर्श कॉलोनी, निकट काली मंदिर, थाना सिविल लाइन, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) बताया है।
पुलिस पूछताछ में उसने खुलासा किया कि यह गांजा मुरादाबाद से हरिद्वार लाया जा रहा था।पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नाम पहले भी एक 10 किलो गांजा बरामदगी प्रकरण से जुड़ा हुआ है। अब पुलिस उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों और सरगनाओं की तलाश में जुटी है।
एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि नशे से संबंधित कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को दें, जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल