सम्मोहन से ठगी का खेल बेनकाब: रुड़की पुलिस ने दो ठगों को दबोचा
![]()
सम्मोहन से ठगी का खेल बेनकाब: रुड़की पुलिस ने दो ठगों को दबोचा
tahalka1news
रुड़की । सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने उन दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया है, जो लोगों को सम्मोहित कर उनके साथ ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
मामला तब उजागर हुआ जब एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि वह नगर निगम पुल के पास अपने बच्चों के साथ खड़ी थी। उसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे और भविष्य बताने के बहाने बातचीत करने लगे। परिवार की समस्याओं का समाधान करने का दावा करते हुए उन्होंने महिला को विश्वास में लिया और उससे सोने के कुंडल (लगभग 4 ग्राम), दो मोबाइल फोन और 1200 रुपये नगद एक कपड़े की पोटली में रखवा लिए। मौका पाकर दोनों आरोपी महिला को ठगकर फरार हो गए।
शिकायत मिलने पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से दोनों आरोपियों को सोनाली पार्क के पास से दबोच लिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों से ठगी में इस्तेमाल किए गए सामान और अन्य सुराग बरामद किए गए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित