रुड़की में अवैध वेनम सेंटर पर पीएफए टीम का छापा 70 कोबरा समेत 86 जहरीले सांप बरामद
![]()
रुड़की में अवैध वेनम सेंटर पर पीएफए टीम का छापा 70 कोबरा समेत 86 जहरीले सांप बरामद
सांपों के जहर की तस्करी का खुलासा रेव पार्टियों और अन्य अवैध गतिविधियों में किया जाता है सप्लाई
tahalka1news
रुड़की । हरिद्वार जिले के रुड़की में अवैध रूप से चल रहे वेनम सेंटर पर पीपुल्स फॉर एनिमल (PFA) की टीम ने छापा मारकर 70 कोबरा और 16 रसल वाइपर समेत 86 जहरीले सांप बरामद किए। यह कार्रवाई स्थानीय वन विभाग की टीम की मौजूदगी में की गई।
जानकारी के अनुसार, खंजरपुर गांव स्थित जंगल में लंबे समय से यह अवैध केंद्र संचालित हो रहा था, जहां सांपों का जहर निकालकर तस्करी की जा रही थी। छापेमारी के दौरान सांप तो बरामद हुए, लेकिन जहर मौके से गायब मिला। टीम का आरोप है कि यहां से निकाला गया जहर रेव पार्टियों और अन्य अवैध गतिविधियों में सप्लाई किया जाता था।
वेनम सेंटर का संचालक नितिन कुमार मौके पर नहीं मिला, केवल उसका प्रतिनिधि मौजूद था, जिससे पूछताछ की गई। अधिकारियों के अनुसार, नितिन कुमार को पहले एक साल की अनुमति मिली थी, जो दिसंबर 2023 में समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद वह अवैध रूप से सर्प संग्रहण व जहर निकालने का काम कर रहा था।
रुड़की वन विभाग से एसडीओ सुनील बलोनी ने बताया है कि उनको सूचना मिल रही थी यहां पर सांप रखे हुए टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर दो प्रजाति के सांपों को बरामद किया गया था जिसमें एक सांप कोबरा और एक रसल वाइपर सांप बरामद हुआ था जहर नहीं मिला है सांपों को अभीरक्षा में ले लिया है। मालिक अभी मौके पर नहीं है पीपल फोर्स एनिमल संस्था की ओर से हमें विभाग नियम मुताबिक कार्रवाई करेगा।वन विभाग ने सभी सांपों को कब्जे में लेकर भारतीय वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी ।

बढ़ती गर्मी में स्वच्छ पानी, टीकाकरण और सही देखभाल से बढ़ेगा पशुओं का उत्पादन: डॉ. राजीव कुमार
कलियर पुलिस दरगाह क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सख्त, 03 मनचले हिरासत में
कार्रवाई::फिरौती के लिए अपहरण मामले में फरार शिल्पी गिरफ्तार,दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार जारी
ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला स्मैक तस्कर गिरफ्तार, ढाई लाख की खेप बरामद
गुमनाम की मौत, इंसाफ का नाम: हरिद्वार पुलिस ने दरिंदगी का किया पर्दाफाश”