पुलिस की सख़्ती : देर रात यातायात नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, शराबी चालक हवालात पहुंचे
![]()
पुलिस की सख़्ती : देर रात यातायात नियम तोड़ने वालों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, शराबी चालक हवालात पहुंचे
tahalka1news
लक्सर । देर रात लक्सर पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने और नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसा।
पुलिस की कार्रवाई में कुल 06 शराबी चालक पकड़े गए, जिनके वाहन मौके पर ही सीज कर दिए गए। इतना ही नहीं, सभी चालकों को थाना हवालात के दर्शन भी कराने पड़े। इनके विरुद्ध डीएल कैंसिलेशन की रिपोर्ट भी भेजी जाएगी।
वहीं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 लोगों के चालान काटे गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़क सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और हरिद्वार को सुरक्षित बनाया जा सके।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल