पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, लगाए वंदे मातरम के नारे
![]()
चीफ एडिटर:-डॉ सत्तार अली
तहलका1 न्यूज पोर्टल
पिरान कलियर । आजादी के 75-वें अमृत महोत्सव के अवसर पर पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन के द्वारा स्वतंत्रता के उपलक्ष में विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सहजाद अली झंडी दिखाकर किया गया है।कलियर नगर पंचायत से यात्रा का शुभारंभ करते हुए डॉ सहजाद अली ने कहा कि यह पूरे देश के लिए हर्ष का विषय है कि हम अपनी आजादी के 75 साल पूरे करने पर ऐसा महोत्सव मना रहे हैं,जिसकी दुनिया में कहीं मिसाल नहीं मिलती। साथ ही कहा कि यह तिरंगा यात्रा सद्भाव,शांति,सौहार्द,समानता तथा एक दूसरे के निकट लाने का पर्व है। तिरंगा यात्रा जहां हमें देश प्रेम का संदेश दे रही है,वहीं हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज प्रति सम्मान एवं आदर सिखा रही है।आज खुशी की बात है कि देश में घर-घर तिरंगा लहरा रहा है जो हमारी स्वाधीनता का प्रतीक है तिरंगा यात्रा हमारे देश को एकजुटता,शहीदों का सम्मान और तथा अनुशासन का ऐसा पाठ पढ़ा रही है जो आने वाले वर्षों में इतिहास बन जाएगा।डॉक्टर पप्पू ने कहा है कि यह आजादी हमें बड़े ही संघर्ष और बलिदान के देने पर मिली है इस अवसर पर डॉ सहजाद अली,डॉ पप्पू, डॉ यूनुस अली,डॉ फैशल खान,डॉ आरिफ अली,डॉ मोहम्मद सुमेर,डॉ रिजवान अली,डॉ वेदपाल रवि,डॉ नफीश अल्वी,डॉ कुर्बान अली,डॉ अहतशाम अली,आदि सदस्यगण शामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार