कार्रवाई::वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण,नारकोटिक दवाओं की बिक्री में अनियमितताएं उजागर
![]()
कार्रवाई::वरिष्ठ ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती के नेतृत्व में मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण,नारकोटिक दवाओं की बिक्री में अनियमितताएं उजागर
tahalka1news
हरिद्वार । नशीली दवाओं के दुरुपयोग को रोकने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज तिबड़ी क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। अपर आयुक्त के आदेशानुसार वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्रीमती अनीता भारती एवं औषधि निरीक्षक मेघा के नेतृत्व में यह संयुक्त कार्रवाई रानीपुर पुलिस की सहायता से की गई।
प्राप्त सूचना के आधार पर की गई इस छानबीन में यह संदेह जताया गया था कि क्षेत्र के कुछ मेडिकल स्टोरों में नारकोटिक दवाओं का अनुचित प्रयोग व वितरण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में नारकोटिक दवाओं के विक्रय व क्रय संबंधी अभिलेखों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।
टीम ने संबंधित दुकानदारों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं और निर्धारित समयसीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी है। सभी मेडिकल स्टोरों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि वे बिना वैध चिकित्सकीय पर्चे के किसी भी प्रकार की नारकोटिक औषधियों की बिक्री न करें, और रजिस्टर का विधिवत संधारण करें।निरीक्षण अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्देशों की अवहेलना औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के अंतर्गत दंडनीय अपराध माना जाएगा, जिसके तहत दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर नियंत्रण के लिए की जा रही लगातार निगरानी का हिस्सा है।
टीम में शामिल अधिकारी वरिष्ट ड्रग्स इंस्पेक्टर श्रीमती अनीता भारती,औषधि निरीक्षक मेघा और रानीपुर पुलिस सामिल रहे।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर