बिग ब्रेकिंग:: टूट गया 5 साल 22 दिन पुराना भाजपा जेडीयू का गठबंधन ,शाम 4 बजे नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलकर सोप देंगे इस्तीफा
![]()
पटना (तहलका1न्यूज) : बिहार में भाजपा-जेडीयू का 5 साल 22 दिन पुराना गठबंधन टूट गया है। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंप देंगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज हुई जेडीयू की बैठक में भाजपा से गठबंधन तोड़ने का एलान कर दिया है। वे शाम 4 बजे राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपेंगे। वहीं वे महागठबंधन (आरजेडी, कांग्रेस व अन्य छोटे-छोटे दलद्ध के साथ मिलकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे।
वहीं,सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने नई सरकार में गृह मंत्री के पद पर दावा ठोंका है। बता दें कि नीतिश कुमार ने आज तक गृह मंत्रालय अपने पास ही रखा है। यह विभाग उन्होंने कभी भी किसी को नहीं दिया है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार