कलियर पुलिस ने दो स्मेक तस्करों को किया गिरफ्तार ,बेचने आये थे यहां
![]()
पिरान कलियर । कलियर थाना पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर दो अवैध स्मेक तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है पुलिस ने नशा तस्करों से भारी मात्रा में स्मैक बरामद है पकड़ी गई स्मेक की लाखो रुपये की बताई जा रही है आरोपी के खिलाफ कलियर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है।
कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया है कि पुलिस उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेशाअनुसार एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन व पुलिस उपाधीक्षक रुड़की के निकट पर्यवेक्षण थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है अभियान के तहत पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी की नशा तस्कर कलियर मे सप्लाई करनेे आ रहे हैं पुलिस ने बावन दरा धनोरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी लेने पर सलमान पुत्र रिजवान के पास से 20, 71 ग्राम व आसिफ पुत्र
शहरूम के पास से 26,51 निवासी नन्हेड़ा अनंतपुर थाना भगवानपुर के पास से अवैध स्मेक बरामद हुई है दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी, उप निरीक्षक नरेश कुमार , कांस्टेबल अमित कुमार ,वीरेंदर सिंह , तेजपाल सिंह आदि शामिल रहे हैं।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित