पात्रा चौल जमीन घोटाले में शिवसेना सांसद संजय राउत को ईडी ने लिया हिरासत में
![]()
मुंबई : पात्रा चॉल जमीन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लंबी चली कार्रवाई के बाद संजय राउत को हिरासत में ले लिया। ईडी ने शिवसेना सांसद संजय राउत के आवास पर 9 घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चलाने के बाद उन्हें हिरासत में लिया है।
बता दें कि रविवार को शिवसेना सांसद संजय राउत के लिए मुश्किलें तब बढ़ गईं, जब पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में उनके श्मैत्रीश् आवास पर ईडी ने सुबह 7 बजे से बड़े स्तर पर छापेमारी की। ईडी के 12 अधिकारियों की एक टीम ने राउत के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा। इससे पहले राउत ने ईडी द्वारा जारी दो समन का जवाब नहीं दिया था। बाद में उनके दादर स्थित फ्लैट पर छापेमारी की गई, जिसे कथित तौर पर उनकी पत्नी वर्षा राउत ने मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए खरीदा था।
दरअसल संजय राउत को मुंबई के एक ‘चॉल’ के पुनर्विकास और उनकी पत्नी एवं अन्य ‘सहयोगियों’ की संलिप्तता वाले लेन-देन में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने तलब किया था। शिवसेना के मुख्यपत्र सामना के सम्पादक संजय राउत इस मामले में अपना बयान दर्ज करवाने के लिए 1 जुलाई को मुंबई में ईडी के समक्ष पेश हुए थे। इसके बाद एजेंसी ने उन्हें दो बार तलब किया था, लेकिन मौजूद संसद सत्र में व्यस्त रहने का हवाला देते हुए वे पेश नहीं हुए।
वहीं, राज्यसभा ससंसद संजय राउत ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध लेने के लिए निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने ईडी की कार्रवाई के कुछ ही देर बाद ट्वीट किया था कि मैं दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की सौगंध खाता हूं कि मेरा किसी घोटाले से कोई संबंध नहीं है।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं मर जाऊंगा, लेकिन शिवसेना का साथ नहीं छोडूंगा।’

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित