सबसे कम उम्र की महिला विधायक बनीं बैरिल वन्नेइहसांगी
![]()
सबसे कम उम्र की महिला विधायक बनीं बैरिल वन्नेइहसांगी
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
तहलका वन न्यूज़ डेस्क : पूर्व टीवी एंकर बैरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की महिला विधायक बन गई हैं। आइजोल दक्षिण 3 निर्वाचन क्षेत्र से जेडपीएम की 32 साल की ने अपने प्रतिद्वंदी को 1414 वोटों से हराया है। बेरिल ने शिलांग में नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से कला में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। बेरिल पहले एक रेडियो जॉकी थी तथा बाद में वह टीवी एंकर बन गई थी ।
आपको बता दें कि 4 दिसंबर को हुई मिजोरम विधानसभा चुनाव की मतगणना में 40 में से 27 सीटें जीतकर जोरम पीपुल्स मूवमेंट ने अपनी सरकार बनाई है। इस जीत के साथ ही बैरिल वन्नेइहसांगी मिजोरम विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाली सबसे कम उम्र की महिला विधायक बन गई। बेरिल इंस्टाग्राम पर काफी फेमस हैं और उनके 2.52 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। चुनाव आयोग में दिये हलफनामे के अनुसार, बैरिल पहले आइजोल नगर निगम (एएमसी) में पार्षद रह चुकी हैं। बैरिल के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है।जेडपीएम की विधायक चुनी गईं बैरिल बन्नेइहसांगी हमेशा से लैंगिक समानता और इस मुद्दे के प्रति अपने समर्थन के बारे में मुखर रही हैं। उनका कहना है कि किसी महिला के लिए अपनी पसंद का कुछ भी करने में लिंग कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। मैं सभी महिलाओं को बताना चाहती हूं कि हमारा लिंग हमें वह सब कुछ करने से नहीं रोकता है जो हमें पसंद है और जिसे हम आगे बढ़ाना चाहते हैं। यह हमें किसी चीज को अपनाने से नहीं रोकता हैं। मेरा हर महिला को संदेश है। कि चाहे वे किसी भी समुदाय या सामाजिक तबके से हों, अगर वे कुछ करना चाहती हैं तो उन्हें करना चाहिए।विदित हो कि मिजोरम विधानसभा चुनाव में केवल तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। चुनाव में 174 उम्मीदवारों में से केवल 16 महिलाएं मैदान में उतरी थीं। उनमें से दो महिलाओं ने दो-दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था।

प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर के नेतृत्व में भाजपा पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ से हो रही है पूछताछ
जियारत के लिए आईं परिवार से पिछड़ गई 4 वर्षीय माफिया बानो, कलियर पुलिस की सतर्कता से मां की गोद में लौटी मुस्कान
SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद