बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत,देर रात का है मामला
![]()
धनौरी। धनौरी में देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी जिसमे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार
भगवानपुर निवासी अरुण कुमार (22 ) अपनी बाइक से कुछ साथियों के साथ हरिद्वार गया था तथा देर रात लगभग नौ बजे वह हरिद्वार से भगवानपुर अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वह बहादराबाद कलियर मार्ग पर धनौरी पुल के निकट पहूचे तो अज्ञात वाहन ने अरुण कुमार की बाइक को टक्कर मार दी जिससे अरुण कुमार सडक पर गीरकर गम्भीर रुप से घायल हो गया और मोके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। साथियों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुडकी सिविल अस्पताल में भेज दिया है। धनौरी चौकी प्रभारी नरेश गंगवार ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार