महिलाए बोली घणी सोणी है ईरान से आई दूल्हन, दुल्हन को देखने के लिए उमड़ पड़ा जनसैलाब
![]()
महिलाए बोली घणी सोणी है ईरान से आई दूल्हन, दुल्हन को देखने के लिए उमड़ पड़ा जनसैलाब
रिपोर्ट:-दानिश अली
मुजफ्फरनगर । जनपद के कुटेसरा निवासी सिविल इंजीनियर शोएब ईरान मे सिविल इंजीनियर है और वह ईरान से दुल्हन लेकर अपने गाँव लाैटा है और साथ मे दुल्हन को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव की महिलाओं को ईरान की फातिमा खूब सुंदर लगी।
मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल के कुटेसरा गांव के सिविल इंजीनियर मोहम्मद शुएब ने ईरान की फातिमा परवीन से निकाह किया है। ईरान से दुल्हन गांव पहुंची तो देखने के लिए ग्रामीण उमड़ पड़ा दावत-ए-वलीमा के प्रोग्राम मे क्षेत्र के लोग शामिल हुए।ईरान में सिविल इंजीनियर है शोएब
कुटेसरा के सैकड़ों युवा अलग-अलग देश में नौकरी कर रहे हैं। गांव का मोहमम्द शुएब ईरान में काफी दिनों ने सिविल इंजीनियर है। ईरान में उसे युवती फातिमा परवीन से प्रेम हो जाने से दोनों के बीच बातचीत दौर शुरू हुआ मेलजोल से रिश्ताें की डोर मजबूत हुई। धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ा तो दोनाें ने निकाह करने ठानी और बात अपने अपने परिजनों से की उसके बाद
परिजनों की रजामंदी हो जाने पर 17 नवंबर को परिजनों की सहमति से दोनों ने सात समंदर पार विदेशी धरती पर निकाह कर लिया, गांव में परिचित और रिश्तेदार दोनों के भारत लौटने का इंतजार कर रहे थे।दुल्हा-दुल्हन लौटे तो गांव के एक मंडप में दावत-ए-वलीमा का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने वलीमा में लजीज व्यंजनों को स्वाद लेकर नवदंपती को दुआएं दीं महिलाये दुल्हन की झलक पाने को आतुर दिखी दुल्हन की झलक पाने के लिए परिजन और ग्रामीण बेसब्री से आतुर थे। स्वदेश आने पर दो दिन पूर्व परिजनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से नवदंपती का खैरमकदम किया गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ दावत-ए-वलीमा की रस्म पूरी की गई। गांव में मिले स्नेह से परिवार गदगद नजर आया है।और हर तरफ खुशी का इजहार कर रहे हैं ग्रामीण द्वारा बताया गया है कि दोनों परिवारों की रजा बंदी से निरीक्षक निकाह् हुआ है इसमें कोई बुराई नहीं है ।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार