फोनिक्स चेयरमैन चैरब जैन द्वारा के संयोजन में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़,पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन
![]()
फोनिक्स चेयरमैन चैरब जैन द्वारा के संयोजन में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़,पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने किया उद्घाटन
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
पिरान कलियर । हरिद्वार विधायक तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सेवा से बढ़कर दूसरा कोई पूर्ण नहीं है।निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ईश्वर को सबसे अधिक प्रिय है।उक्त् विचार मदन कौशिक ने सुभाष नगर स्थित गढ़वाल सभा में लगाए गए विशाल चिकित्सा एवं जांच शिविर के उद्घाटन अवसर पर व्यक्त किए।

शिविर का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है और निस्वार्थ भाव से की गई सेवा वास्तव में सच्ची सेवा है।उन्होंने कहा कि समाजसेवी चैरब जैन ने आज जो शिविर का आयोजन किया है,इससे क्षेत्र के हजारों लोग लाभान्वित हुए हैं।

फोनिक्स के चेयरमैन तथा समाजसेवी चैरब जैन ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविरों का निशुल्क का आयोजन वे नगर के प्रत्येक वार्डों में कर रहे हैं।उनका प्रयास है कि सभी चालीस वार्डों में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को निशुल्क चिकित्सा शिविर एवं परामर्श मिले।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में जहां प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक को मिल रहा है।

वहीं उनके द्वारा भी स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से प्रत्येक नागरिक को जागरूक कर उन्हें चिकित्सिय सुविधाएं उपलब्ध कराना है,जिसे वह निस्वार्थ भाव से सेवा के रूप में कर रहे हैं तथा भविष्य में भी करते रहेंगे।शिविर में अतिथि के रूप में पहुंचे मदन कौशिक का चैरब जैन द्वारा सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह,सुशील त्यागी,दीपक पांडे, प्रतिभा चौहान,टोनी गंगा भक्त आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार