ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
![]()
ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
tahalka1news
रुड़की । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को नशा-मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत गंगनहर पुलिस को एक अहम सफलता मिली है। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 10.65 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
मंगलवार को गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम आजाद नगर चौक एवं के.एल.डी.ए.वी. डिग्री कॉलेज के आसपास गश्त व चेकिंग अभियान पर थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोककर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.65 ग्राम स्मैक बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अल्तमस पुत्र इरफान, निवासी थाना गंगनहर क्षेत्र बताया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक बृजकिशोर, हेड कांस्टेबल इसरार, कांस्टेबल पवन और कांस्टेबल नितिन आदि सामिल रहे।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर