सफलता::100 नशीले इंजेक्शनों सहित फिरोज नाम का नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
सफलता::100 नशीले इंजेक्शनों सहित फिरोज नाम का नशा तस्कर गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
रुड़की । रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार नसे के विरुद्ध में चलाएं जा रहे अभियान के तहत चेकिंग के दौरान एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सो नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने आरोप नशा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज मेनवाल द्वारा प्रेस नोट जारी करते हुए बताया है कि उत्तराखंड मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 अभियान के तहत हरिद्वार एसएसपी के निर्देशानुसार कोतवाली क्षेत्र में नशीले पदार्थ स्मेक,गांजा एवं नशीली दवाइयां के खिलाफ लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है पुलिस द्वारा कोतवाली क्षेत्र के सोत मोहल्ले में नशे के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था चेकिंग के दौरान फिरोज पुत्र अमीर हसन को 100 नशीले इंजेक्शनों सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी नशा तस्कर के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेस कर जेल भेज दिया गया है नशीले पदार्थों के विरुद्ध आगे भी चेकिंग अभियान जारी रहेगा।

भगवानपुर के बी इंटर कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता, छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
राजपुर में सैकड़ों साल पुरानी ‘नो गजा मजार’ पर चला बुलडोजर,प्रशासन ने बताया अवैध कब्जा
कलियर दरगाह पर पहुंचे सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज कुमार भाटी का जोरदार स्वागत,भाजपा पर लगाए तीखे आरोप
438 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार,कोतवाली कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी मेडिकल कालेज की डॉ. ऋतु रखोलिया सम्मानित: देहरादून अधिवेशन में एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड