सालाना उर्स:: शाह मंसूर दरगाह पर उमड़ा जयरीनो हुजूम, घने जंगल में लगता है यहां सालाना उर्स
![]()
पिरान कलियर । दरगाह हजरत शाह मन्सूर(रह०)के सालाना उर्स के मौके पर सैकड़ों जायरीनो की भीड़ उमड़ी हैं।उर्स मे बाहर से आनेवाले जायरीनों ने दरगाह हजरत शाह मन्सूर के रोजे मुबारक पर फूल व चादरपोशी कर मुल्क मे अमन चैन और शान्ति की दुआएं मांगी।
दरगाह हजरत शाह मन्सूर के खादिम जब्बार सिद्दीकी ने बताया कि शाह मन्सूर एक जंगल मे छोटा गांव बसा हुआ हैं और यहा पर काफी वर्षो से दरगाह हजरत शाह मन्सूर का सालाना उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं।उन्होंने बताया कि आज चांद रबीउल-अव्वल की छह तारिख के मौके पर इस बार भी दरगाह हजरत शाह मन्सूर का सालाना उर्स मनाया जा रहा है।उर्स मे देश के अलग-अलग राज्यों से सर्वसमाज के लोगों ने पहुंचकर मन्नते मांगी है।उर्स मे महफिले मिलाद,व लंगर,का भी आयोजन किया गया।वही कलियर के विशेष खादिम एवं सभासद गुलफाम साबरी के नेतृत्व मे पैदल जत्था दरगाह शाह मन्सूर पर पहुंचा और दरगाह पर जियारत कर दुआएं मांगी।इस अवसर पर दानिश हसन साबरी, गुलफाम साबरी सभासद नगर पंचायत पिरान कलियर, मेहरबान साबरी,अजीम साबरी,फिरोज साबरी,साबान उर्फ लड्डू, सोनू साबरी,आशु साबरी,सुब्हान साबरी,सहनेवाज साबरी, सावेज साबरी, साकिब साबरी, जावेद साबरी,आजाद साबरी, राजा साबरी,सराफत साबरी,सारुक साबरी, आजाद साबरी आदि सामिल रहे।

SSP हरिद्वार के निर्देश पर नशे के खिलाफ सख्त अभियान, लाखों रुपये के गांजे की खेप बरामद, आरोपी नशा तस्कर गिरफ्तार
फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट पर STF का बड़ा प्रहार, काशीपुर के कारोबारी समेत दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
बड़ी सफलता: 7 माह के मासूम का अपहरण कर भीख मंगवाने की साजिश नाकाम, 4 दिन में कलियर पुलिस ने किया सकुशल बरामद
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.987 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
दो साल बाद खुला ट्रैक्टर चोरी का राज, कलियर पुलिस ने तीन शातिर चोर दबोचे