OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
![]()
OYO होटल की आड़ में चल रहा था अय्याशी का अड्डा, पुलिस की छापेमारी में 07 युवक युवतियां डिटेन, मचा हड़कंप
tahalka1news ( ब्यूरो)
शहर के एक OYO होटल की आड़ में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने जब होटल में छापेमारी की, तो मौके से कई जोड़े आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार,मुजफ्फरनगर के स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि संबंधित होटल में नियमों को ताक पर रखकर संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों से कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया। पुलिस ने होटल के रजिस्टर, पहचान पत्रों और बुकिंग से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। प्राथमिक जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधन द्वारा न तो पहचान पत्रों का सही सत्यापन किया जा रहा था और न ही ठहरने से संबंधित नियमों का पालन किया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से होटल स्टाफ से पूछताछ की और संबंधित धाराओं में कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि होटल संचालक की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने साफ शब्दों में कहा है कि शहर में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस तरह के होटल व गेस्ट हाउस पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। मामले की जांच जारी है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार