77वें गणतंत्र दिवस पर हज हाउस पिरान कलियर में ध्वजारोहण, संविधान की एकता और समानता का संदेश
![]()
77वें गणतंत्र दिवस पर हज हाउस पिरान कलियर में ध्वजारोहण, संविधान की एकता और समानता का संदेश
tahalka1news
पिरान कलियर । 77वें गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी 2026 के पावन अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ द्वारा हज हाउस, पिरान कलियर में गरिमामय ढंग से ध्वजारोहण किया गया। समारोह में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति की भावना का संचार हुआ।
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी श्री मोहम्मद आरिफ ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों और कर्तव्यों की निरंतर याद दिलाता है तथा सभी के प्रति समान व्यवहार का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान अनेकता में एकता का अनुपम उदाहरण है, और यही एकता भारत को विश्व पटल पर मजबूती से स्थापित करती है। अंत में उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण समारोह में उत्तराखण्ड राज्य हज समिति के हज अधिकारी श्री मौ० अहसान, श्री अकरम साबरी (पूर्व सदस्य, उत्तराखण्ड राज्य हज समिति), श्री अजीम सहित कार्यालय स्टाफ—श्री अब्दुल शाहिद, श्री अब्दुल कादिर, श्री रफत हुसैन, श्री मी० इजहारूल हक, श्री अरशद रज़ा, श्री गुलशन, श्री नफीस, श्री धमेन्द्र, श्री अश्वनी एवं श्री अंकित—उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्द और देशप्रेम के वातावरण में सम्पन्न हुआ।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार