पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
![]()
पुरानी गंगनहर किनारे नवजात भ्रूण मिलने से मचा हड़कंप
tahalka1news
कलियर। क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब रुड़की रोड स्थित पुरानी गंगनहर किनारे कपड़े में लिपटा एक नवजात का भ्रूण पड़ा मिला। सुबह राहगीरों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इस अमानवीय कृत्य पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया गया।
सूचना मिलते ही कलियर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के क्षेत्र की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुरानी गंगनहर किनारे नवजात का भ्रूण मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि भ्रूण को वहां छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान की जा सके।
उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, क्षेत्रवासियों ने भी इस घटना को समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह: राजवीर हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका के पिता को रास्ते से हटाने के लिए रची गई साजिश,दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई,गौकशी में वांछित गैंगस्टर इकरार गिरफ्तार
किशनपुर जमालपुर में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का भव्य समापन,ग्रामीण विकास की मिसाल बनी ग्राम पंचायत
रामनगर में झपट्टामार गिरोह का पर्दाफाश: 70 CCTV खंगालकर पुलिस ने दबोचे आरोपी, मंगलसूत्र व बाइक बरामद
एसएसपी नवनीत सिंह की पहल पर पथरी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार द्वारा एनडीपीएस एक्ट में लिप्त 25 व्यक्तियों की नशे के खिलाफ काउंसलिंग