गौकशी पर सख्ती: मंगलौर पुलिस ने 140 किलो प्रतिबंधित मांस व उपकरण बरामद,दो गिरफ्तार
![]()
गौकशी पर सख्ती: मंगलौर पुलिस ने 140 किलो प्रतिबंधित मांस व उपकरण बरामद,दो गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर । गौवंश संरक्षण को लेकर उत्तराखंड पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। कोतवाली मंगलौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम बिझौली के पास छापा मारते हुए 140 किलो प्रतिबंधित मांस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण और दो जीवित बैल बरामद किए।पुलिस ने मौके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान इरफान पुत्र जिम्मू और मोहम्मद शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम बिझौली, मंगलौर के रूप में हुई है। घटना के दौरान एक अन्य आरोपित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
मंगलौर कोतवाली पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिए गए हैं
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने बताया है कि क्षेत्र में इस तरह की गतिविधियों पर निगरानी और सख्त की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार के अपराध की हिम्मत न कर सके।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार