कलियर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ,अवैध पशु कटान करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, 160 किलो मांस व उपकरण बरामद
![]()
कलियर पुलिस और गौवंश स्क्वाड की संयुक्त कार्रवाई ,अवैध पशु कटान करते हुए चार आरोपी गिरफ्तार, 160 किलो मांस व उपकरण बरामद
tahalka1news
कलियर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे गौकशी एवं अवैध पशु कटान विरोधी अभियान के तहत थाना पिरान कलियर और उत्तराखण्ड गौवंश संरक्षण स्क्वाड की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कलियर में तेलियान मस्जिद के पास छापेमारी कर अवैध पशु कटान करते हुए चार आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
छापेमारी के दौरान मौके से कुल 160 किलो पशु मांस, अवैध पशु कटान के विभिन्न उपकरण तथा एक जिंदा गौवंश भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा अवैध रूप से पशुओं का कटान कर मांस की आपूर्ति की जा रही थी, जिसकी गोपनीय सूचना पर तत्परता से कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों में मन्ना पुत्र फतह, निवासी वार्ड नं. 01, कलियर, हरिद्वार (उम्र 38 वर्ष)
वहीद पुत्र सईद, निवासी वार्ड नं. 03, कलियर, हरिद्वार (उम्र 58 वर्ष)
अजीम पुत्र सईद, निवासी वार्ड नं. 01, कलियर, हरिद्वार (उम्र 32 वर्ष)
दिलशाद पुत्र मुन्ना, निवासी मोहल्ला अहमदखेल, कीरतपुर, बिजनौर (उ.प्र.) — वर्तमान में किरायेदार, सी0ओ0 मेहरबान नई बस्ती, कलियर, हरिद्वार (उम्र 34 वर्ष)
चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पिरान कलियर में मु.अ.सं. 332/2025 धारा 3/11(1)(ठ) एवं 3/11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपितों से बरामदगी
160 किलो पशु मांस अवैध पशु कटान के उपकरण,01 जिंदा गौवंश बरामद हुए
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, हेड कांस्टेबल रविन्द्र कुमार बालियान,होमगार्ड ललित कुमार
गौवंश संरक्षण स्क्वाड टीम में
उप-निरीक्षक शरद सिंह,हेड कांस्टेबल सुनील सैनी,कांस्टेबल प्रवीण कुमार,कांस्टेबल राजेन्द्र, गढ़वाल परिक्षेत्र आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार