हरिद्वार जिले में अवैध खनन से भरे वाहनों की टक्कर से लगातार हो रही मौतों पर हर कोई स्तंभ,आज हद्दीपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत, हंगामा
![]()
हरिद्वार जिले में अवैध खनन से भरे वाहनों की टक्कर से लगातार हो रही मौतों पर हर कोई स्तंभ,आज हद्दीपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौके पर मौत, हंगामा
tahalka1news
कलियर । हरिद्वार जिले में खनन माफिया के वाहनों के द्वारा लगातार उनकी टककारों से हो रही मौतों से हर जिले वासी स्तंभ है और अपनी जान बचाने के लिए खनन माफिया के वाहनों से बचकर अपने घरों में डूबा कर बैठे हुए हैं जिले भर में जहां पर भी अवैध खनन के डम्मरो और ट्रैक्टर ट्रॉली से खनन हो रहा है वहां के ग्रामीण और कस्बे वासी बहुत ज्यादा खौफजदा नजर आ रहे हैं हालांकि जहां पर खनन से भारी वाहन निकल रहे हैं कुछ स्थानों पर स्कूल के बच्चे भी अपनी जान जोखिम में डाल कर स्कूल जा रहे है। वही रोड पर चलने वालों राहगीरों की मौत से हर एक परिजन नजर आ रहा है स्कूलों में जा रहे बच्चों से मां-बाप अवैध खनन भरे वाहनों से भयभीत है क्योंकि यह कुछ पता नहीं होता कि खनन से भारी वाहनों द्वारा उनके बच्चों भाई को अपनी आगोश में ले ले और आप को किस टाइम कुचल दे कुछ कहा नहीं जा सकता इसीलिए हरिद्वार जिले में खनन माफिया से हर एक इंसान खौफ जरूर नजर आए
आज ग्राम हद्दीपुर मार्ग पर तेआयज रफ्तार अवैध खनन से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने दो बाइक सवार अधेड़ व्यक्तियों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान मटरू (52 वर्ष) और चंद्र प्रधान (60 वर्ष) के रूप में हुई है, जो इब्राहिमपुर के निवासी थे और बाइक से अपने गांव जा रहे थे।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में गहरा आक्रोश फैल गया। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेने की कोशिश की, ग्रामीणों ने शवों को सड़क पर रखकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने पुलिस से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की और अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील की।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों का विरोध जारी रहा। पुलिस और स्थानीय प्रशासन की तैनाती बढ़ा दी गई, और मृतकों के परिजनों को समझाया गया कि उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन लगातार बढ़ रहा है, और इसके कारण हादसों में भी वृद्धि हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है, और मृतकों के परिवारों को न्याय की उम्मीद है। प्रशासन अब मामले की जांच में जुटा है और हादसे के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की योजना बना रहा है।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान