March 12, 2026 09:48:17 pm

पेट्रोल पंप पर हंगामा करना पड़ा भारी,कलियर पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

Loading

पेट्रोल पंप पर हंगामा करना पड़ा भारी,कलियर पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार

tahalka1news

कलियर। थाना पिरान कलियर क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से विवाद कर हंगामा करना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और अभद्रता करने लगे। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार 12 मार्च 2026 को सूचना मिली कि रहमतपुर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कुछ युवक तेल भरवाने को लेकर सेल्समैन से विवाद कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन युवक उत्तेजित होकर हंगामा और अभद्रता करने लगे।
स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तीनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजीव कुमार (20 वर्ष) पुत्र मोहल्ड सिंह निवासी ग्राम रहमतपुर, थाना पिरान कलियर जनपद हरिद्वार, अंकित कुमार (22 वर्ष) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी शेखपुरा मोहल्ला हरिजन बस्ती, कोतवाली बेहट जिला सहारनपुर (उ.प्र.), तथा राहुल कुमार (30 वर्ष) पुत्र मोहल्ड सिंह निवासी रहमतपुर, थाना पिरान कलियर शामिल हैं।
पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस टीम में शामिल:
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील दत्त पंत, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल जितेन्द्र रावत और होमगार्ड अंकित कुमार।

प्रमुख खबरे