March 12, 2026 09:47:49 pm

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रहमतपुर से शबाना उर्फ शबनम गिरफ्तार,3 लाख की स्मैक बरामद,पूर्व में भी कई मामले हैं दर्ज

Loading

कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रहमतपुर से शबाना उर्फ शबनम गिरफ्तार,3 लाख की स्मैक बरामद,पूर्व में भी कई मामले है दर्ज

tahalka1news

पिरान कलियर। नशामुक्त देवभूमि–2025 अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से करीब 5.92 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे सत्यापन अभियान के तहत थाना पिरान कलियर पुलिस लगातार नशा तस्करों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और सत्यापन कर रही थी।
11 मार्च 2026 को पुलिस टीम जब रहमतपुर नई कॉलोनी स्थित पानी की टंकी के पास पहुंची तो एक महिला चारपाई पर बैठी दिखाई दी। पुलिस को देखते ही वह घबराकर खेतों की ओर जाने लगी। पुलिस टीम ने तुरंत महिला को रोककर पूछताछ की।
पूछताछ में महिला ने अपना नाम शबाना उर्फ शबनम पत्नी सैय्याद निवासी रहमतपुर नई कॉलोनी, पिरान कलियर (उम्र 35 वर्ष) बताया। महिला ने स्वयं ही अपने कपड़ों में छिपाए पर्स से एक पन्नी निकाली और बताया कि उसमें स्मैक है, जिसे वह बेचती है। तलाशी लेने पर पन्नी में भूरे रंग का नशीला पदार्थ मिला, जो स्मैक निकला।
पुलिस ने वीडियोग्राफी के साथ कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया। बरामद स्मैक का वजन 5.92 ग्राम पाया गया जिसकी कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा स्मैक बिक्री से प्राप्त 2920 रुपये नकद और एक मोबाइल पैड भी बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में थाना पिरान कलियर में मु0अ0सं0 52/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम में शामिल:
थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, महिला उपनिरीक्षक विशाखा असवाल, हेड कांस्टेबल रविन्द्र बालियान, कांस्टेबल विक्रम चौहान और कांस्टेबल आविद।

प्रमुख खबरे