कलियर के मौ,शोयब को ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बनने पर विधायक फुरकान अहमद ने किया सम्मान
![]()
कलियर के मौ,शोयब को ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बनने पर विधायक फुरकान अहमद ने किया सम्मान
tahalka1news
कलियर। नगर पंचायत कलियर के मुक़र्रबपुर निवासी किसान इबदुर्रहमान के पुत्र मो. शोएब ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (यूकेपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन फोरेंसिक विभाग के नारकोटिक्स एंड साइकोट्रोपिक्स अनुभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मो. शोएब की इस सफलता पर कलियर विधायक हाजी फुरकान अहमद उनके आवास पर पहुंचे और मिठाई खिलाकर उनका स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि एक साधारण किसान परिवार से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मो. शोएब की मेहनत और सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी।
बताया गया है कि मो. शोएब के पिता इबदुर्रहमान खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद शोएब ने पढ़ाई को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत करते रहे। उन्होंने आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई पूरी की है और वर्तमान में वहीं के केमिस्ट्री विभाग से पीएचडी कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने यूकेपीएससी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और अपने प्रयासों से यह मुकाम हासिल किया।
इस अवसर पर चेयरमैन समीना, सलीम अहमद, सभासद जावेद साबरी, तसलीम पप्पू पीरजी, शफक्कत चेयरमैन, अकरम प्रधान, सभासद राशिद, तुफैल अहमद, एडवोकेट शादाब, रईस अहमद, इसरार शरीफ, नाजिम त्यागी, डॉ. यूनुस, शफीक मलिक, एडवोकेट सहजाद और रोशन सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मो. शोएब को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कलियर के मौ,शोयब को ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बनने पर विधायक फुरकान अहमद ने किया सम्मान
साधारण किसान के बेटे मो. शोएब का यूकेपीएससी में चयन, फोरेंसिक विभाग में ज्येष्ठ वैज्ञानिक सहायक बने, क्षेत्र में खुशी की लहर
कलियर की बेटी फ़ैरुज़ फ़ातिमा ने रचा इतिहास, UPSC में 708वीं रैंक हासिल कर बनी IAS,कलियर पहुंचने पर हुआ फूल मालाओं से भव्य स्वागत
कामयाबी::बार काउंसिल सदस्य बनने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का रुड़की तहसील में भव्य स्वागत, साथियों ने फूल-मालाओं से किया सम्मान
कलियर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला,पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत किया मुकदमा दर्ज, जाँच पड़ताल शुरू