अवैध खनन पर कलियर पुलिस का शिकंजा,छापेमारी में डम्पर व दो ट्रैक्टर सीज
![]()
अवैध खनन पर कलियर पुलिस का शिकंजा,छापेमारी में डम्पर व दो ट्रैक्टर सीज
tahalka1news
कलियर । अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से पिरान कलियर पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 29.11.2025 को हद्दीपुर के पास सड़क दुर्घटना की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने विशेष टीम गठित कर सोहलपुर रोड पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की।
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने तीन खनन वाहन—एक डम्पर एवं दो ट्रैक्टर-ट्रॉली—को अवैध खनन सामग्री (मिट्टी व रेत) ले जाते हुए मौके पर पकड़ा। वाहनों को कब्जे में लेकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया गया है।
सीज किए गए वाहन एवं चालक UP12BH9559 – ट्रैक्टर-ट्रॉली
चालक: इसरार पुत्र हबीब, निवासी ग्राम तेल्लीवाला, थाना कलियर, हरिद्वार
UK17U2383 – ट्रैक्टर-ट्रॉली
चालक: मोहित पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम बेडपुर, थाना कलियर, हरिद्वार
UK14CA9045 – डम्पर
चालक: मुस्तफा पुत्र मुर्तज़ा, निवासी भारापुर भौंरी, थाना बहादराबाद, हरिद्वार
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा व दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 05:00 बजे तक खनन वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, दिन के समय भी अवैध खनन वाहन पाए जाने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, उप निरीक्षक शहजाद अली, कांस्टेबल राहुल चौहान, कांस्टेबल फुरकान अली आदि सामिल रहे।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान