नाजिम प्रमुख की बैठक में ऋषि हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 110 लोगों ने कराया उपचार
![]()
नाजिम प्रमुख की बैठक में ऋषि हॉस्पिटल का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 110 लोगों ने कराया उपचार
tahalka1news
कलियर । नाजिम प्रमुख की बैठक के अवसर पर ऋषि हॉस्पिटल की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में करीब 110 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराए, जिनमें ब्लड टेस्ट सहित अन्य जांचें शामिल रहीं। अस्पताल प्रशासन की ओर से सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गईं।
शिविर के दौरान अस्पताल की विशेषज्ञ टीम पूरी तत्परता के साथ मौजूद रही।डॉ. गौरव कास्यब, डॉ. खुशी, फार्मासिस्ट मोहम्मद नौसीन, फार्मासिस्ट अक्षय कश्यप, फार्मासिस्ट मुकम्मिल, जी.एन.एम. रूपा, इल्मा सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों की जांच कर चिकित्सा परामर्श दिया।
स्थानीय लोगों ने इस स्वास्थ्य शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ती है और आमजन को समय पर उपचार मिल पाता है।
ऋषि हॉस्पिटल की टीम ने भविष्य में भी इसी तरह के सेवा कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार