खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो संदिग्ध गिरफ्तार
![]()
खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑपरेशन कालनेमि के तहत दो संदिग्ध गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर । मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत खानपुर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी एवं एसएसआई मंसूर अली के नेतृत्व में लगातार खानपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लालपुर गांव से गठित टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई के अंतर्गत लिया गया है।गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अर्जुन पुत्र कलमीनाथ (उम्र लगभग 32 वर्ष) निवासी ग्राम घिस्सुपुरा पदार्था उर्फ धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार और गुलाब नाथ पुत्र छोटू नाथ (उम्र 37 वर्ष) निवासी ग्राम घिस्सुपुरा पदार्था उर्फ धनपुरा, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है।खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी इस तरह की सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा, ताकि कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
टीम में सामिल खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी, एसएसआई मंसूर अली,कांस्टेबल सतेंद्र नेगी आदि शामिल है।

हज यात्रा 2026: हज यात्रियों की सेवा के लिए उत्तराखंड से मास्टर शकील अहमद सहित आठ सरकारी कर्मचारी चयनित, एक नाम अभी शेष,देखे लिस्ट
पुलिस का नशे के सौदागरों पर प्रहार, 19 किलो अवैध गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
बीडी. इंटर कॉलेज भगवानपुर में मतदाता जागरूकता सप्ताह के तहत विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन
रामनगर पुलिस की तत्परता से नाबालिग सकुशल बरामद,बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन रिकवरी” बना उम्मीद की किरण: खानपुर पुलिस ने लौटाए 07 खोए मोबाइल, पीड़ितों के चेहरों पर लौटी मुस्कान