खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी निशांत गुप्ता गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
![]()
खानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार वारंटी निशांत गुप्ता गिरफ्तार, न्यायालय में पेश
tahalka1news
कलियर । थाना खानपुर पुलिस ने फरार चल रहे एक वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट की तामील हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
खानपुर थाना एसएसआई मंसूर अली ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देश और क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल नेतृत्व में वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 नवंबर 2025 की देर शाम पुलिस टीम ने फरार वारंटी को धरदबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निशांत गुप्ता पुत्र सुरेंद्र गुप्ता निवासी कानून गोयान, थाना पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर, उम्र 47 वर्ष के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध वाद संख्या 493/20217 धारा 138 एनआई एक्ट संबंधित न्यायालय सिविल जज (जे.डी.), लक्सर में लंबित है। पुलिस ने अभियुक्त को विधि अनुसार हिरासत में लेकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस टीम में एसएसआई मंसूर अली, अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,होमगार्ड राजेश कुमार आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार