कलियर में सरकारी ज़मीन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध मजार और अतिक्रमण ध्वस्त
![]()
कलियर में सरकारी ज़मीन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, अवैध मजार और अतिक्रमण ध्वस्त
tahalka1news
कलियर। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने बुधवार सुबह दमदार अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की ज़मीन पर बने अवैध मजार व अन्य निर्माणों को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात रहा।
बुधवार की सुबह कलियर स्थित अब्दाल शाह रोड पर तहसील प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की संयुक्त टीम कार्रवाई के लिए पहुँची। अधिकारियों ने पहले से चिह्नित अतिक्रमण की पुष्टि के बाद तुरंत कार्रवाई शुरू की। कुछ ही समय में जेसीबी के ज़रिए अवैध संरचनाओं को हटा दिया गया। पूरे अभियान के दौरान अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।अधिकारियों ने बताया कि संबंधित भूमि स्वास्थ्य विभाग की है और उसका प्रयोग केवल सार्वजनिक कार्यों के लिए किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी सरकारी ज़मीनों पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में तहसीलदार विकास अवस्थी, गंगनहर कोतवाली इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी,कलियर थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार, एसएसआई बबलू चौहान, नायब तहसीलदार प्रवीण त्यागी, यूसुफ अली, लेखपाल गुलाबसा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार