वारंटियों पर शिकंजा: खानपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
वारंटियों पर शिकंजा: खानपुर पुलिस ने फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
tahalka1news
खानपुर । खानपुर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के दिशा-निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल नेतृत्व में संचालित वारंट तामील अभियान के तहत की गई।
खानपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, जिसके बाद दिनांक 17 नवम्बर को देर शाम अभियुक्त देवेन्द्र कुमार पुत्र कर्ण सिंह निवासी ग्राम पौडोवाली, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध वाद संख्या 1065/2020, मु0अ0सं0 181/2028, धारा 135 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।पुलिस में अपर उप निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह एवं कांस्टेबल त्रेपन सिंह आदि सामिल रहे।

कार्रवाई: 5.70 लाख की स्मैक के साथ शातिर तस्कर रमाकांत गिरफ्तार
नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार: 20,000 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी नीतीश कुमार गिरफ्तार
रुड़की पुलिस का बड़ा एक्शन:100 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप सहित नशा तस्कर सुहैल गिरफ्तार
पिरान कलियर शरीफ दरगाह स्थित मस्जिद में 27-वीं रात में परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ शबीना
ब्रेकिंग::दर्दनाक सड़क हादसा: टेंपो-कार और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर दर्दनाक मौत