अभियान::हरिद्वार पुलिस का मेडिकल स्टोर्स पर सख़्त रुख, CCTV न होने पर 14 स्टोर्स पर ₹1.40 लाख का जुर्माना
![]()
अभियान::हरिद्वार पुलिस का मेडिकल स्टोर्स पर सख़्त रुख, CCTV न होने पर 14 स्टोर्स पर ₹1.40 लाख का जुर्माना
tahalka1news
हरिद्वार ।शहर और देहात में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने मेडिकल स्टोर्स पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 14 मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी कैमरे न मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 83 पुलिस एक्ट के तहत चालान काटा और कुल ₹1,40,000 का जुर्माना लगाया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि सभी मेडिकल स्टोर्स पर CCTV कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ, जिससे किसी भी आपराधिक गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति की पहचान करना आसान हो सके।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया है कि अभियान लगातार जारी रहेगा और जिन दुकानों या प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मेडिकल स्टोर मालिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग दें।
यह कदम न सिर्फ कानून व्यवस्था को मजबूत करेगा, बल्कि जन सुरक्षा और अपराध पर अंकुश लगाने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल