एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई , पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तार
![]()
तहलका1न्यूज
चीफ एडिटर:-सत्तार अली
देहरादून । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) पेपर लीक मामले में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई जारी है। लगातार मामले में गिरफ्तारी हो रही है। शनिवार को मामले में एसटीएफ को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ ने नकल माफिया गैंग की अहम कड़ी को गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ ने लंबी पूछताछ के बाद एक अध्यापक तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसने पुलिस हिरासत में कई राज खोले है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शासकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड, मोरी जनपद उत्तरकाशी में शिक्षक तनुज शर्मा निवासी रायपुर को पकड़ा है। मामले में एसटीएफ अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड नकल माफियाओं के तार उत्तर प्रदेश के शातिर लोगो से जुड़े हैं। अंतरराज्यीय नकल माफिया का पर्दाफाश होगा। नकल गैंग की पूरी नकेल जल्दी होगी। उत्तरप्रदेश के कुछ जिलों में टीमें रवाना की जा रही है।
गौरतलब हैं कि, इससे पहले शुक्रवार को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने सचिवालय के एक और अपर निजी सचिव को गिरफ्तार कर किया था। आरोप है कि न्याय विभाग में कार्यरत अपर निजी सचिव ने दो अभ्यर्थियों को पेपर उपलब्ध कराया था। इसके एवज में अभ्यर्थियों से 18-18 लाख रुपये में सौदा किया था।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार