गौकशी में लिप्त आरोपी को पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर
![]()
गौकशी में लिप्त आरोपी को पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया जिला बदर
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस ने गौकशी जैसे संगीन अपराध में संलिप्त एक शातिर अपराधी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे जिले से बाहर का रास्ता दिखा दिया। मंगलवार को ढोल-नगाड़ों और मुनादी के साथ पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेश के तहत 30 दिनों के लिए जनपद से निष्कासित (Externment) कर दिया।
कार्रवाई का मकसद न केवल कानून का पालन कराना है, बल्कि अपराधियों और समाज में यह सख़्त संदेश देना है कि “गौ-तस्करी और अपराध करने वालों को अब हरिद्वार में कोई पनाह नहीं मिलेगी।”
पुलिस ने आरोपी को उसके गांव में ढोल-नगाड़ों और सार्वजनिक घोषणा के साथ निकाला, ताकि पूरे क्षेत्र में इस कार्रवाई की गूंज पहुंचे और अन्य अपराधियों को भी चेतावनी मिले कि यदि उन्होंने कानून तोड़ा, तो उन्हें जिले से बाहर कर दिया जाएगा।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों के अनुसार, गौकशी, गौ-तस्करी व संगठित अपराधों में लिप्त व्यक्तियों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस तरह की निष्कासन कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि हरिद्वार में अब अपराधियों को छिपने की कोई जगह नहीं है कानून तोड़ोगे, तो जिले से बाहर जाओगे।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला अतिकुर रहमान गिरफ्तार, तीन साल से था फरार
वरिष्ठ पत्रकार राव शाहनवाज खां को नम आंखों से श्रद्धांजलि, बोले साथी—सच की कलम कभी झुकी नहीं
पिरान कलियर मेडिकल एसोसिएशन द्वारा नशे के खिलाफ किया एक संगोष्ठी का आयोजन, मुख्य अतिथि पहुंचे डॉक्टर सुधीर कुमार ने मेडिकल स्टोर संचालकों को किया जागरूक
वक्फ सीईओ मोहम्मद आरिफ ने दरगाह कार्मिकों संग की अहम बैठक,जायरीनो की सुविधा सर्वोपरि”
खानपुर थाना में सीएलजी सदस्यों की बैठक,रविदास जयंती शांति और भाईचारे के साथ मनाने की अपील,धर्मेंद्र राठी थाना प्रभारी खानपुर