हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प हरिद्वार एसएसपी ने रिमझिम फुहारों के बीच किया वृहत वृक्षारोपण
![]()
हरेला पर्व पर हरियाली का संकल्प हरिद्वार एसएसपी ने रिमझिम फुहारों के बीच किया वृहत वृक्षारोपण
tahalka1news
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं में से एक, हरेला पर्व, जहां प्रकृति पूजन और हरियाली को समर्पण का संदेश निहित होता है, उस पावन अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा एक अनुकरणीय पहल की गई।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन रोशनाबाद में 400 से अधिक छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। इस पर्यावरणीय महाअभियान में एसपी क्राइम/ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी लाइन/सदर जितेन्द्र चौधरी, सीओ ट्रैफिक संजय चौहान, सीओ लक्सर नताशा सिंह सहित अनेक पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण सक्रिय रूप से शामिल रहे।
रिमझिम बारिश के बीच हुए इस आयोजन ने न केवल वातावरण को शुद्धता का संदेश दिया बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण संरक्षण की मिसाल भी पेश की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हरेला केवल पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति से जुड़ाव का प्रतीक है, और इसी उद्देश्य से जनपद के सभी थानों और चौकियों में भी स्थानीय स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न किए गए।
इस अवसर पर हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। हरिद्वार पुलिस की यह पहल समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेश है कि विकास के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है।
🔗 “हरेला पर्व – हरियाली का उत्सव, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक।”

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल