सांप के डसने से मजदूर की दर्दनाक मौत
![]()
4अगस्त2022
डॉ सत्तार अली
रुड़की :- गन्ने के खेत में काम कर रहे मजदूर को सांप ने डस लिया। जंगल में काम कर रहे ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए वैध के पास ले जाया गया जहां सांप के जहर से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव में एक मजदूर गन्ने के खेत में काम कर रहा था।करीब आधे घंटे बाद मजदूर को एक सांप दिखाई दिया। सांप को देखकर उसके होश उड़ गए।मजदूर ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन तभी सांप ने उसे डस लिया।सांप के काटने के बाद मजदूर ने शोर मचाया ।शोर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन तब तक मजदूर की हालत खराब हो गई ।जिसके बाद मजदूर को भगवानपुर में एक वैद्य के पास ले जाया गया। जब तक मजदूर को इलाज मिलता उसकी मौत हो चुकी थी।जानकारी के मुताबिक मंगलौर क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी (36 वर्षीय) सुरेश गांव के एक किसान के यहां पिछले 2 साल से मजदूरी करता है। सुरेश गन्ने के खेत में काम करने के लिए गया । काम करते समय सुरेश को एक सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही उसने शोर मचा दिया। सुरेश ने आसपास काम कर रहे लोगों को बताया कि उसे सांप ने डसा है।शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। तब तक सांप का जहर अपना काम करने लगा ।जहरीला सांप वंहा से गायब हो गया। लेकिन तब तक सुरेश की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद सुरेश के शव को उसके घर लाया गया।सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। सुरेश की मौत से जंहा परिजनों में मातम छा गया। वहीं गांव में शोक में डूबा हुआ है।

ऑपरेशन प्रहार’ का असर: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते 21 लोगों पर पुलिस की कार्रवाई”
ऑपरेशन प्रहार: देह व्यापार मामले में फरार महिला वारंटी गिरफ्तार, कलियर पुलिस की सख्त कार्रवाई”
तमंचे की नोक पर दहशत फैलाने वाले दो शातिर गिरफ्तार
24 घंटे में चोरी का खुलासा: सूने घर में चोरी करने वाले शातिर चोर को कलियर पुलिस ने किया गिरफ्तार,एसपी देहात रुड़की शेखर चंद्र सुयाल ने किया मामले का खुलासा
तमंचे की नोक पर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, SSP मंजुनाथ टीसी की सख्ती का असर