अवैध हीरोइन सहित एक महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
![]()
अवैध हीरोइन सहित एक महिला नशा तस्कर गिरफ्तार
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । सहसपुर थाना पुलिस ने एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद हुई है पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत जेल भेज दिया गया है ।
सहसपुर थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मिशन ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान 2025 को साकार करने के लिए एवं एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशानुसार जनपद को नशा मुक्ति बनाने के लिए लगातार थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है नशा विरोधी चेकिंग अभियान के दौरान धर्मावाला क्षेत्र से एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 11 ग्राम अवैध हीरोइन बरामद हुई है गिरफ्तार महिला तस्कर से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर उक्त आरोपी महिला ने अपना नाम इकरा उम्र 18 वर्ष पुत्री इकरार निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर बताया आरोपी महिला के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार