अच्छी पहल::हज आवेदको के लिए विशेष पासपोर्ट काउंटर खुला, 3 दिन मिलेगी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा,पढ़े खबर
![]()
अच्छी पहल::हज आवेदको के लिए विशेष पासपोर्ट काउंटर खुला, 3 दिन मिलेगी ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा,पढ़े खबर
तहलका वन न्यूज़ ब्यूरो
देहरादून । देहरादून में स्थित हाथी बड़कला में पासपोर्ट कार्यालय ने हज आवेदकों को पासपोर्ट जारी करने के लिए विशेष छूट देते हुए एक काउंटर खोला गया है यह काउंटर तीन दिन सुबह 10:00 से दोपहर 1:30 बजे तक हज आवेदनों के लिए विशेष सुविधा प्रदान करेगा इसके अलावा भी हज आवेदक हाथी बड़कला में स्थित पासपोर्ट कार्यालय से भी सुविधा ले सकते हैं।
पासपोर्ट अधिकारी विजय शंकर पांडे ने बताया है कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय हज कमिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर विशेष काउंटर की सुविधा प्रदान की जा रही है जिसमें हज समिति के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू की गई है जो 20 दिसंबर 2023 तक रहेगी इस संबंध में हज आवेदकों के पास कम से कम 31 जनवरी 2025 तक की वैधता वाला पासपोर्ट होना जरूरी चाहिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय देहरादून में पासपोर्ट के लिए हज अवेदकों को विशेष सुविधा प्रदान की जा रही है यह सुविधा अब क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय एमकेपी कॉलेज के पास में विशेष काउंटर खोला जा रहा है इस काउंटर का संचालन 15, 18, 19 दिसंबर को सुबह 10:00 से 1:30 तक किया जाएगा इसके अलावा कोई भी सभी के लिए हज आवेदक पासपोर्ट सेवा केंद्र हाथी बड़कला में भी पासपोर्ट संबंधित सुविधा प्रदान की जा रही है।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार