संवाद कार्यक्रम में ओम विश्वविद्यालय को मिला ‘उत्कर्ष शिक्षा सम्मान’केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
![]()
संवाद कार्यक्रम में ओम विश्वविद्यालय को मिला ‘उत्कर्ष शिक्षा सम्मान’केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान का मिला राष्ट्रीय सम्मान, ओम विश्वविद्यालय की उपलब्धि पर पूरे परिवार में खुशी की लहर
tahalka1news
देहरादून/हरिद्वार । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और समाज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत ओम विश्वविद्यालय के लिए गौरव का क्षण तब आया, जब प्रतिष्ठित अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में विश्वविद्यालय को ‘उत्कर्ष शिक्षा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान देश के माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा तथा उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विश्वविद्यालय के चेयरपर्सन मुनीश सैनी को प्रदान किया गया।
यह सम्मान ओम विश्वविद्यालय द्वारा शिक्षा, शोध, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की पहचान है। विश्वविद्यालय ने पिछले वर्षों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को अपनाने और विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं मूल्यपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में देश और प्रदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित हस्तियों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और उद्योग जगत से जुड़े लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया, जिसमें ओम विश्वविद्यालय का चयन विशेष उपलब्धि माना गया।
सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की सफलता उसके विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रबंधन के समर्पण का प्रतिफल होती है। ओम विश्वविद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में जो मानक स्थापित किए हैं, वे अन्य संस्थानों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
विश्वविद्यालय से जुड़े वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस सम्मान को पूरे ओम परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि भविष्य में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है।
इस अवसर पर ओम परिवार की ओर से विश्वविद्यालय की पूरी टीम, शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी गई। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करता रहेगा।

संवाद कार्यक्रम में ओम विश्वविद्यालय को मिला ‘उत्कर्ष शिक्षा सम्मान’केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
जमीयत उलेमा उत्तराखंड ने जारी की ‘खिदमाते जमीयत’ रिपोर्ट: शिक्षा, राहत और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा को बताया प्रमुख मिशन
कोसी नदी में डूबने से 22 वर्षीय रिसोर्ट कर्मी की मौत, एक माह में चौथा हादसा, परिवार में मचा कोहराम
25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद