June 23, 2026 01:48:06 pm

पुलिस की बड़ी सफलता:नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी मुकेश कुमार हिसार से गिरफ्तार

Loading

पुलिस की बड़ी सफलता:नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी मुकेश कुमार हिसार से गिरफ्तार

tahalka1news

रुड़की। नाबालिग के अपहरण के गंभीर मामले में रुड़की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरोपी को हरियाणा के हिसार से गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 को वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के अपहरण की शिकायत कोतवाली रुड़की में दर्ज कराई गई थी। इस संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 476/25 धारा 137(2) BNS तथा 16/17 पोक्सो अधिनियम के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक रेखा पाल को सौंपी गई।
प्रभारी निरीक्षक रुड़की के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार सुरागरसी और पतारसी करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई और उसे हिसार (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान नंबर 485, न्यू ऋषि नगर, थाना सिटी हिसार, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक ध्वजवीर सिंह पवार, कांस्टेबल प्रदीप भंडारी और कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रमुख खबरे