March 16, 2026 01:10:29 am

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, गंगनहर पुलिस की छापेमारी में तमंचे-पिस्टल व उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

Loading

अवैध हथियार फैक्ट्री का खुलासा, गंगनहर पुलिस की छापेमारी में तमंचे-पिस्टल व उपकरण बरामद,एक गिरफ्तार

tahalka1news

रुड़की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Navneet Singh के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली गंगनहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा बनाने वाली एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 06 अवैध तमंचे, एक अधबनी पिस्टल, एक अधबनी राइफल तथा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया है कि आरोपी का पुश्तैनी काम खराद (मशीन वर्क) का है। इसी तकनीकी हुनर का गलत इस्तेमाल करते हुए आरोपी ने अवैध हथियार बनाना शुरू कर दिया। लालच में आकर उसने एक वर्कशॉप तैयार कर उसमें तमंचे और पिस्टल बनाकर उनकी सप्लाई भी शुरू कर दी थी।

कोतवाली गंगनहर पुलिस को अवैध हथियार बनाए जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। मौके से बरामद हथियारों और उपकरणों को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है कि अवैध हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।

हरिद्वार पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।