खानपुर पुलिस ने फरार वारण्टी सेठपाल को किया गिरफ्तार
![]()
खानपुर पुलिस ने फरार वारण्टी सेठपाल को किया गिरफ्तार
tahalka1news
खानपुर । खानपुर थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारण्टों की तामील को लेकर पुलिस की कार्रवाई लगातार प्रभावी रूप से जारी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के दिशा-निर्देशों तथा क्षेत्राधिकारी लक्सर के कुशल नेतृत्व में वारंटियों की शत-प्रतिशत तामील एवं गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना खानपुर पुलिस द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियान के तहत दिनांक 09 जनवरी 2026 को खानपुर क्षेत्र से एक फरार वारण्टी को विधिसम्मत तरीके से गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
गिरफ्तारशुदा वारण्टी का विवरण इस प्रकार है—
सेठपाल पुत्र बीरबल, उम्र 52 वर्ष, निवासी पोडोवाली, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार, जिनके विरुद्ध धारा 135 विद्युत अधिनियम के अंतर्गत वारण्ट जारी था।
इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें अपर उपनिरीक्षक बिजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 440 महावीर सिंह तथा कांस्टेबल 0216 सुमित शामिल रहे।

भारत विकास परिषद ने बीडी इंटर कॉलेज में जगाई देशभक्ति की अलख, एकल गायन प्रतियोगिता
758वें सालाना उर्स की तैयारियां तेज, जेएम दीपक रामचंद्र सेठ ने पिरान कलियर मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण
राजकुमार गरीबी का ढोंग रचकर रेहड़ी ठेले पर रखकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन,पुलिस ने कोर कॉलेज के पास से किया गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता, 7.34 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार
भारत विकास परिषद के 64वें स्थापना दिवस पर संस्कारों की अलख, समाजसेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित