चन्द्रपुरी खुर्द गांव में मदहोश होकर हुड़दंग मचाने पर 57 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
![]()
चन्द्रपुरी खुर्द गांव में मदहोश होकर हुड़दंग मचाने पर 57 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
tahalka1news
खानपुर । जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चन्द्रपुरी खुर्द गांव में मंगलवार को लोक शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहा है, जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
एसएसआई खानपुर थाना मंसूर अली से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को ग्राम चन्द्रपुरी खुर्द में एक व्यक्ति द्वारा मधहोश होकर हुड़दंग मचाने और लोकपरिशांति भंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर उक्त व्यक्ति को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना और अधिक उत्तेजित होकर हंगामा करता रहा।
स्थिति की गंभीरता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस ने उचित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत गिरफ्तार कर लिया। बीएनएसएस की धारा 170 पुलिस अधिकारी को संज्ञेय अपराध को रोकने के उद्देश्य से बिना वारंट के गिरफ्तारी करने का अधिकार देती है, यदि उन्हें लगता है कि अपराध को अन्यथा रोका नहीं जा सकता है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान चैतराम पुत्र चौहल सिंह (उम्र 57 वर्ष), निवासी ग्राम चन्द्रपुरी खुर्द, थाना खानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। आवश्यक कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद, अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस टीम में एसएसआई मंसूर अली,अपर उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह,कांस्टेबल महावीर,कांस्टेबल सुनील कुमार आदि शामिल रहे।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल