अतिक्रमण प्रकरण:: दरगाह प्रबंधन की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर 8 नाम दर्ज व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ कलियर पुलिस ने मुकदमा किया है दर्ज
![]()
पिरान कलियर। कलियर दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स की तैयारी को लेकर दरगाह क्षेत्र से सासन प्रशासन द्वारा अवैध अतिक्रमण हटाया जा रहा है यह अतिक्रमण तहसीलदार रुड़की व क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा हटाया जा रहा है जो हर साल उर्स के दौरान हटाया जाता है तहसीलदार द्वारा हटाया जा रहा अतिक्रमण के दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार से अवैध अतिक्रमण हटाने के आदेश मांगने लगे साथ ही अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे जिससे हंगामा होने पर तहसीलदार द्वारा अवैध अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका था और टीम को बैरंग लौटना पड़ा था इसी मामले में कार्यवाहक दरगाह प्रबंधक शफीक अहमद द्वारा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों 8 नाम दर्ज व 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ तहरीर देकर कलियर थाना पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी । कलियर थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस्तकार, नाजिम, मीनू, साजिम,मजिल, राशिद, इंतजार ,नूर आलम निवासी पिरान कलियर व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है कलियर थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया तहरीर के आधार पर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आठ लोगों व 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है बाकी अज्ञात लोगों की वीडियो व फोटो के द्वारा चिन्हित कराया जा रहा है। पहचान होने पर उनके खिलाफ भी नाम दर्ज मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

बड़ा एक्शन: ऑपरेशन प्रहार में बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा
ऑपरेशन प्रहार में कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,113 पव्वे अवैध शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
सेवादार ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश: SSP नवनीत सिंह की अगुवाई में पुलिस को मिली सफलता,आरोपी गिरफ्तार
भारत रत्न बाबा आंबेडकर जयंती पर चारों तरफ उत्सव जैसा माहौल,शोभायात्रा में विधायक उमेश कुमार ने बाबा साहेब को भावभीनी श्रद्धांजलि कि अर्पित
हज हाउस कलियर में हज यात्रियों का प्रशिक्षण सम्पन्न, उड़ान पुष्टि 15 अप्रैल तक अनिवार्य