कलियर पुलिस ने चोरी की कोशिश करने पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
![]()
कलियर पुलिस ने चोरी की कोशिश करने पर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
tahalka1news
कलियर। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्यवाही के चलते चोरी के प्रयास में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार निवासी इमलीखेडा ने चौकी ईमलीखेडा को सूचना दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी करने की नियत से उनके घेर में घुसा हुआ है। सूचना पर चौकी प्रभारी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को डिटेन के पूछताछ करने पर उसने अपना नाम गुलशेर पुत्र नासिर निवासी किला लंढौरा, मंगलौर जनपद हरिद्वार उम्र 23 वर्ष बताया, आरोपी के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शहजाद अली, हेड कांस्टेबल संजय रावत और कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार