पेट में कैंसर से पीड़ित पैसे की तंगी आने से बेचने लगा स्मैक,पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 हजार की स्मैक बरामद
![]()
पेट में कैंसर से पीड़ित पैसे की तंगी आने से बेचने लगा स्मैक,पुलिस ने किया गिरफ्तार, 30 हजार की स्मैक बरामद
tahalka1news
कलियर पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी रहीश पुत्र सीलू निवासी वार्ड नं. 1 कलियर से 3.94 ग्राम स्मैक की बरामदगी की गई, जिसकी कीमत करीब 30 हजार रूपये आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह पेट के कैंसर से पीड़ित है और पैसों की लालच में स्मैक बेचने लगा था। वह पहले घास कुट्टी का काम करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस टीम में कलियर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार,अपर उप निरीक्षक सूरज नेगी, हेड कांस्टेबल सोनू कुमार, हेड कांस्टेबल रवींद्र बालियान आदि सामिल रहे।

एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रामाडोल नशा तस्करी नेटवर्क का अहम सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख के कारोबार का खुलासा
बुग्गावाला थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लुकमान के पैर में लगी गोली, साथी फरार
सिकरोड़ा में उमड़ा अकीदतमंदों का सैलाब, हजरत बाबा मोहब्बत अली शाह व बाबा शरीफ अहमद शाह का सालाना उर्स सम्पन्न
उत्तराखण्ड के 408 हज यात्री सकुशल लौटे वतन, हज समिति अध्यक्ष खतीब अहमद ने किया भव्य स्वागत
एसटीएफ का बड़ा प्रहार: गदरपुर का मो. सलाउद्दीन गिरफ्तार, सोशल मीडिया से फैला रहा था कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी विचार