एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का होटल और गेस्ट हाउस पर छापेमारी,देहव्यापार का खुलासा
![]()
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट का होटल और गेस्ट हाउस पर छापेमारी,देहव्यापार का खुलासा
tahalka1news
हरिद्वार । जनपद में बढ़ रही देहव्यापार की घटनाओं को लेकर पुलिस ने गंभीर कदम उठाए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रुड़की बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के आसपास स्थित होटलों एवं गेस्टहाउसों में छापेमारी की।
छापेमारी अभियान का मकसद संदिग्ध गतिविधियों को पकड़ना और मानव तस्करी रैकेट का खुलासा करना है।पुलिस टीम ने चेतावनी दी है कि सभी होटल और गेस्टहाउस संचालक किसी भी संदिग्ध को रूम प्रदान न करें और उनके पहचान पत्र की सख्ती से जांच करें। साथ ही, उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। इस अभियान के तहत, पुलिस ने होटलों का निरीक्षण कर डाटा तैयार करना भी शुरू कर दिया है, ताकि भविष्य में किसी भी अनियमितता को सख्ती से रोका जा सके।
पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार, महिला हेड कांस्टेबल सुरजीत कौर, बिना गोदियाल और कांस्टेबल जय राज सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और उम्मीद जताई जा रही है कि यह कदम अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद करेगा।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल