डॉक्टर से ₹3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार! SSP डोबाल के कड़े एक्शन से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
![]()
डॉक्टर से ₹3.5 लाख की रंगदारी मांगने वाले 2 आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार! SSP डोबाल के कड़े एक्शन से पुलिस को मिली बड़ी सफलता
tahalka1news
हरिद्वार । हरिद्वार पुलिस ने एक सनसनीखेज रंगदारी मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को धर-दबोचा है। मामला एक डॉक्टर को फोन पर धमकाकर साढ़े तीन लाख रुपए की रंगदारी मांगने और पैसे न देने पर गोली मारने की धमकी देने से जुड़ा है, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।
तत्काल एक्शन और त्वरित गिरफ्तारी
रंगदारी की सूचना मिलते ही SSP हरिद्वार, श्री डोबाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उनकी कड़ी निगरानी में रानीपुर पुलिस ने तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग और तकनीकी सहायता का सहारा लेते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वे वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
साज़िश का खुलासा
पुलिस पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपियों ने शराब पीते हुए डॉक्टर से रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी। उन्होंने डॉक्टर को डराने के लिए एक आश्रम के नाम पर रंगदारी मांगी और धमकी भरा फोन किया।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:आजाद पुत्र महिपाल निवासी ग्राम कुँआखेड़ा,थाना लक्सर, हरिद्वार,सुरेन्द्र गुर्जर पुत्र बासी निवासी ग्राम कुँआखेड़ा, थाना लक्सर, हरिद्वार पुलिस ने इनके पास से एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 02 जिंदा कारतूस, एक अदद अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल की गई मो0सा0 स्प्लेंडर भी बरामद की है।
पुलिस की पीठ थपथपाई
हरिद्वार पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और पेशेवर दक्षता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। SSP डोबाल की सख़्त निगरानी और पुलिस टीम के प्रयासों की स्थानीय लोगों और आला अधिकारियों ने सराहना की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

25 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, उत्तराखंड STF पश्चिम बंगाल से खींच लाई दोनो शातिरो को
प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक द्विव्येश उपाध्याय के नेतृत्व में कार्रवाई, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद
राज्य मंत्री ओम प्रकाश जमदाग्नि और विधानसभा संयोजक मुनीश सैनी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, बूथ अध्यक्षों को वितरित की गई वोटर लिस्ट व किट
कलियर पुलिस का सख्त एक्शन: नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने वाले मेघराज व महावीर गिरफ्तार,भेजे जेल
बिग ब्रेकिंग::कलियर में बड़ा सड़क हादसा: यूपी नंबर की स्कॉर्पियो ने राहगीरों को रौंदा, कई घायल